जिले में होली पर 256 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती
जिले में होली पर 256 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती जिले में होली पर 256 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती जिले में होली पर 256 स्थानों पर मजिस्ट्रेट क

किशनगंज। संवाददाता जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व, 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में प्रतिनियुक्त सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि इस वर्ष होली पर्व 04 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि 02.03.2026 एवं 03.03.2026 की रात्रि में होलिका दहन संपन्न होगा। पर्व के मद्देनज़र जिले के चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंगा निरोधी दस्ता को 24 घंटे सतत रूप से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ड्यूटी अवधि में अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने तथा ड्यूटी के दौरान होली न खेलने का सख्त निर्देश दिया गया।
पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही से गंभीर घटना घटित होने की संभावना को देखते हुए सोशल मीडिया की सतत निगरानी करने एवं साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर बिना स्पष्टीकरण के निलंबन एवं नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं गश्ती बढ़ाने, सभी वाहनों में वायरलेस संचार व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात कर्मियों हेतु थानाध्यक्ष के माध्यम से भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नेपाल में चुनाव एवं होली पर्व को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नेपाल थाना से समन्वय स्थापित कर सीमा क्षेत्र को 72 घंटे के लिए सील रखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि होली पर्व को लेकर सोमवार से ही सतर्कता आवश्यक है तथा 05 मार्च तक पूर्ण अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया। होलिका दहन के दौरान फायर ऑफिस की 10 अग्निशमन गाड़ियों को विभिन्न स्थलों पर तैनात करने तथा प्रत्येक प्रखंड में कम-से-कम एक अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीजे के पूर्ण प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने, सभी डीजे संचालकों को नोटिस निर्गत करने तथा शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग को पूर्णत: अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। होलिका दहन के दौरान विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने एवं उनके समीप होलिका दहन न कराने का निर्देश देते हुए संभावित आपदा से बचाव पर विशेष बल दिया गया। अंत में सभी पुलिस एवं दंडाधिकारी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सोमवार सायं 04:00 बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँच जाएँ तथा प्रात: 07:00 बजे से स्थिति सामान्य होने तक वहीं तैनात रहें। नियंत्रण कक्ष एवं आपातकालीन सेवाएं जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06456-225152 है। यह नियंत्रण कक्ष 02.03.2026 (प्रात: 06:00 बजे) से 04.03.2026 तक सतत रूप से संचालित रहेगा। बिजली विभाग (आपातकालीन/कस्टमर केयर नंबर): किशनगंज डिवीजन : 9264456428 बहादुरगंज डिवीजन : 7763818942 अग्निशमन सेवा: होली पर्व, 2026 के अवसर पर अग्नि सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से निम्नानुसार वरीय प्रभार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है- ठाकुरगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन एवं टेढ़ागाछ प्रखंड हेतु वरीय प्रभार: प्रधान अग्निक गंगा सागर कुमार मोबाइल नंबर: 9709920606 फतेहपुर थाना क्षेत्र, पोठिया प्रखंड एवं दिघलबैंक प्रखंड हेतु वरीय प्रभार: प्रधान अग्निक राम सागर पासवान मोबाइल नंबर: 9570738108 गलगलिया थाना क्षेत्र एवं जियापोखर थाना क्षेत्र हेतु वरीय प्रभार: प्रधान अग्निक अजीत कुमार दास मोबाइल नंबर: 9304748775 जिला नियंत्रण कक्ष हेतु वरीय प्रभार: सब ऑफिसर राजू कुमार सिंह मोबाइल नंबर: 9102888814 गांधी चौक, किशनगंज एवं क्यूआरटी टीम हेतु वरीय प्रभार: अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार मोबाइल नंबर: 7631404806 डायल : 101 / 112 फायर ऑफिस किशनगंज कंट्रोल रूम : 7485805956-57 अन्य संपर्क नंबर : 7631404806 सातों प्रखंडों, फतेहपुर थाना, गलगलिया थाना एवं जियापोखर थाना क्षेत्र में छोटी अग्निशमन गाड़ियाँ उपलब्ध रहेंगी। जिला नियंत्रण कक्ष यथा समाहरणालय परिसर एवं गांधी चौक में एक बड़ी अग्निशमन गाड़ी तथा क्यूआरटी टीम के साथ एक छोटी गाड़ी तैनात रहेगी। ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह सहित संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



