तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का किया गया गठन
संक्षेप: किशनगंज में निर्वाचन कार्य में तैनात कर्मियों की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें तीन चिकित्सकों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है। बोर्ड का उद्देश्य...

किशनगंज। मेडिकल बोर्ड में तीन चिकित्सक शामिल किए गए हैं, जिसमें सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.अनवर हुसैन, डॉ. उर्मिला कुमारी, एवं डॉ. कुंदन आनंद इसके अलावा आवश्यकतानुसार नर्स, कम्पाउंडर और लैब टेक्निशियन की भी तैनाती की गई है। बोर्ड का उद्देश्य सभी पात्र कर्मियों की चिकित्सीय जांच कर उनकी कार्यक्षमता का प्रमाण सुनिश्चित करना है। निर्वाचन कार्य में तैनात कर्मियों को निर्धारित तिथि के भीतर चिकित्सीय परीक्षण करवाना अनिवार्य होगा। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट संबंधित नोडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि पात्र कर्मियों की सूची अंतिम रूप से तैयार की जा सके। बोर्ड कर्मियों की शारीरिक स्थिति के आधार पर उन्हें ड्यूटी के लिए उपयुक्त या अनुपयुक्त घोषित करेगा।
विस चुनाव में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका होगी अहम जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की भूमिका इस बार सिर्फ चिकित्सा सुविधा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निर्वाचन प्रक्रिया की सुरक्षा और सुचारू संचालन की मुख्य आधारशिला है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. चौधरी ने कहा मतदान कर्मियों की स्वास्थ्य जांच से लेकर आवश्यक दवा और आपातकालीन व्यवस्था तक हर स्तर पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता से तैयार है। सुरक्षित मतदान और स्वस्थ कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम न केवल प्रशासनिक सतर्कता का उदाहरण है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता के लिए एक सशक्त स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था का प्रतीक भी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




