बाजार क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

किशनगंज के मुख्य बाजार में शौचालय की अनुपस्थिति से आने-जाने वाले लोगों को कठिनाई हो रही है। दुकानदारों और ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फल चौक, सौदागर पट्टी, और अन्य प्रमुख स्थानों पर शौचालय नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से शौचालय की व्यवस्था की मांग की है।

बाजार क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था नहीं

किशनगंज। शहर के मुख्य बाजार में शौचालय नहीं होने से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शौचालय नहीं रहने से जहां दुकानदारों सहित ग्राहकों को भी समस्या होती है। मुख्य बाजार फल चौक, सौदागर पट्टी, नेमीचंद रोड, चांदनी चौक, गांधी चौक, भगत टोली रोड, धर्मशाला रोड इन जगहों पर कहीं भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि मुख्य बाजार में शौचालय की व्यवस्था की जाए ताकि स्थानीय दुकानदार सहित ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।