शिकायत के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क करें

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

किशनगंज। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णत: सामान्य है। गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

शिकायत के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क करें

किशनगंज। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णत: सामान्य है। आज कि स्थिति में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 7368 से अधिक है।

गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी

गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है और वे अपने घर से ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

पुन: बुकिंग की समय-सीमा

शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुन: बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने हेतु धावा दल द्वारा नियमित रूप छापामारी भी की जा रही है। ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कंट्रोल रूम की स्थापना

आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में प्रात: 07:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक संचालित हो रहा है। जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है। एलपीजी गैस से संबंधित आज कोई भी शिकायतें प्राप्त नहीं हुई हैं। ज़िला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किशनगंज में एलपीजी गैस की उपलब्धता की स्थिति क्या है?
किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णत: सामान्य है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।