Kishanganj News: जीविका दीदियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे : डीएम
Kishanganj News: जीविका दीदियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे : डीएम जीविका दीदियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे : डीएम जीविका दीदियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे : डीएम

Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जीविका कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जीविका कार्य प्रगति से जिला पदाधिकारी को अवगत करवाया।
बैठक में चर्चाएँ
जिला पदाधिकारी ने जीविका दीदियों के रोजगार उपलब्धता पर विशेष पहल करने का निर्देश दिया। जीविका दीदियों के उत्पादों की बाजार उपलब्धता पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने का आदेश दिया।
महानंदा लीफ चायपत्ती
उन्होंने महानंदा लीफ चायपत्ती के उत्पादन पर संतोष जाहिर करते हुए इस सीजन उत्पादन लक्ष्य हांसिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने जीविका सुधा बिक्री केंद्र, दुग्ध क्लेक्शन पॉइंट, मुर्गीपालन, बकरीपालन, मछली पालन से जुड़ी जीविका दीदियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस दिशा में बेहतर कार्य के निर्देश दिए।
समुदायिक पुस्तकालय संचालन
जीविका सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र संचालन के विस्तार पर कार्य करने का निर्देश दिया।
कार्य प्रगति का विवरण
बैठक के दौरान डीपीएम जीविका ने जीविका सामुदायिक संगठन, कार्य प्रगति, बुक्स ऑफ रिकॉर्ड, वित्तीय समावेशन, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, सामाजिक विकास अंतर्गत जीविका दीदी की नर्सरी, जीविका भवन, जीविका लाइब्रेरी इत्यादि से जुड़े कार्य प्रगति का विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जीविका दीदी का सिलाई घर, जीविका दीदी की रसोई, सफाई घर, लॉन्ड्री सेवा इत्यादि की प्रगति से उन्हें अवगत करवाया गया। बैठक में प्रबंधक जीविका गिरीश कुमार दास, सतीश कुमार, ऋषभ प्रसाद, आरिफ हुसैन, मुकुल कुमार, संतोष कुमार उपस्थित थे।
फोटो: 02 सितंबर केगंज 5 : बुधवार को बैठक को संबोधित करते डीएम


