
शराब के आरोपी को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम के साथ धक्का मुक्की
शराब के आरोपी को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम के साथ धक्का मुक्की शराब के आरोपी को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम के साथ धक्का मुक्की
किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के बस स्टैंड ओवर ब्रिज के नीचे शराब बेचे जाने की सूचना पर शुक्रवार को कार्रवाई के लिए गई। उत्पाद विभाग की टीम के साथ कुछ लोगों ने धक्का मुक्की की। हालांकि इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 10 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने उत्पाद टीम के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। उत्पाद विभाग की टीम को किशनगंज बस स्टैंड के पीछे शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। टीम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने मौके पर पहुंची थी। उत्पाद विभाग की टीम ने एक बाइक सवार युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया।

लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने टीम के साथ धक्का मुक्की करने लगे। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास ओवर ब्रिज के नीचे एक बाइक सवार युवक शराब ले जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी की। टीम ने बाइक सवार युवक को खदेड़कर पकड़ा और उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद किया। बरामद शराब को जप्त कर लिया गया। इसके बाद कुछ लोग टीम से उलझने लगे। लेकिन टीम ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने बताया शराब पीने और बेचने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




