ऊर्जा मंत्री व स्थानीय विधायक के साथ शुरू होगा सहयोग शिविर

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 19 मई से 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू होगा। इस कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार और विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य 30 दिनों के भीतर शिकायतों का निपटारा करना है। क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

 ऊर्जा मंत्री व स्थानीय विधायक के साथ शुरू होगा सहयोग शिविर

ठाकुरगंज। निज संवाददाता किशनगंज जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर 19 मई से ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री सह किशनगंज जिला प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल तथा ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत किशनगंज एवं ठाकुरगंज क्षेत्र में जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा उनके समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। इस संबंध में ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ‘सहयोग कार्यक्रम’ का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करना है।

विधायक ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का 30 दिनों के भीतर निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की गई। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।