शपथ ग्रहण और ब्लैक स्पॉट सुधार शुरू
किशनगंज में जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह अभियान 09 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।

किशनगंज। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई एवं जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि सड़क सुरक्षा माह-2026 का आयोजन “सड़क सुरक्षा अभियान : सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” थीम के अंतर्गत 09 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक किया जाना है। इस दौरान जिला प्रशासन के समन्वय से पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पथ निर्माण विभाग, नगर निकायों, विद्यालय/महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, परिवहन संघ, अधिकृत वाहन विक्रेता, वाहन प्रशिक्षण संस्थान, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा आम जनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
मौके पर रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा भी मौजूद थे। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिवसवार कार्यक्रम और गतिविधियां निम्नवत् 09.01.2026 (शुक्रवार)- सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण एवं जागरूकता रथ का शुभारंभ 10.01.2026 (शनिवार) -प्रदूषण जाँच एवं फिटनेस कैम्प 12.01.2026 (सोमवार) -विद्यालय/महाविद्यालयों में पेंटिंग, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता 13.01.2026 (मंगलवार) से 14.01.2026 (बुधवार) वॉल पेंटिंग 15.01.2026 (बृहस्पतिवार) ट्रैफिक पार्क/ट्रैफिक गेम 16.01.2026 (शुक्रवार) वाहन चालक प्रशिक्षण/रिफ्रेशर कार्यक्रम 17.01.2026 (शनिवार) से 19.01.2026 (सोमवार) रोको-टोको अभियान 20.01.2026 (मंगलवार) नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर 21.01.2026 (बुधवार) सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, एम्ब्रेला मार्च, पैदल मार्च एवं मैराथन 22.01.2026 (बृहस्पतिवार) एम्बुलेंस टैगिंग 23.01.2026 (शुक्रवार) प्री-हॉस्पिटल प्रशिक्षण/सी.पी.आर. 24.01.2026 (शनिवार) गुड सेमेरिटन कार्यक्रम 26.01.2026 (सोमवार) से 28.01.2026 (बुधवार) माइकिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता 29.01.2026 (बृहस्पतिवार) मॉक ड्रिल 30.01.2026 (शुक्रवार) से 31.01.2026 (शनिवार) विशेष वाहन जाँच अभियान 02.02.2026 (सोमवार) सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना-प्रवण स्थलों पर लघुकालिक सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क सुरक्षा समिति द्वारा जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना-प्रवण स्थलों पर लघुकालिक सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे। इसके अंतर्गत ट्रैफिक क्रॉसिंग मेजर्स, रोड साइनेंज एवं लेन मार्किंग, क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियर की मरम्मति, स्ट्रीट लाइट की स्थापना, फ्लैक्स एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए प्रभावी रणनीति का क्रियान्वयन किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सड़क सुरक्षा माह-2026 के माध्यम से जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आमजनों में यातायात नियमों के प्रति सतत जागरूकता विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए संबंधित सभी विभागों के आपसी समन्वय से योजनाबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे जिले में सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


