गणतंत्र दिवस 2026: उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए कर्मियों व खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
गणतंत्र दिवस 2026: उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए कर्मियों व खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान गणतंत्र दिवस 2026: उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए कर्मियों व ख

किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर जिले में विभिन्न विभागों के कर्मियों, खिलाड़ियों, कलाकारों एवं समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा। खगड़ा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में चयनित लोगों को सम्मान दिया जाएगा। नगर परिषद एवं मद्य निषेध विभाग नगर परिषद के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सफाई कर्मी फुलेश्वर मल्लिक, पारो देवी एवं उर्मिला देवी को सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रशासनिक सहयोग के लिए संजीव परमाणिक (तहसीलदार) को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। मद्य निषेध नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुकेश कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा, जिनके द्वारा 37 अभियोग दर्ज, 78 गिरफ्तारियां, 1797.630 लीटर शराब की जब्ती तथा 8 वाहनों की जब्ती की गई।
स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए कई अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। टेली मेडिसिन, एनक्वास सर्टिफिकेशन, लक्ष्य कार्यक्रम, टीकाकरण, एएनसी सेवाओं एवं एचआइवी संक्रमित मरीजों की काउंसलिंग और उपचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए ठाकुरगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अखलाकुर्रहमान, स्वास्थ्यकर्मी सुमन कुमार सिन्हा, जुल्ले अशरफ, अजय कुमार साह एवं रविन्द्र कुमार को सम्मान प्रदान किया जायेगा। खेल विभाग नेशनल गेम 2025 में सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंडर -17 फुटबॉल, क्रिकेट, अंडर -14 फुटबॉल एवं शतरंज के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें अनुप सोरेन, श्रुति कुमार, सूरज हेम्ब्रम एवं दृष्टि दीया प्रामाणिक को सम्मान दिया जाएगा। डीआरडीए, रेडक्रॉस एवं कृषि विभाग डीआरडीए के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जैविक खाद निर्माण एवं कचरे से कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनय कुमार सिंह को सम्मानित किया जायेगा। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा 2026 रक्तदान अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मनीषा कासलीवाल एवं सौरभ सिंह को पुरस्कार मिलेगा। कृषि विभाग में एग्री स्टैक योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य हेतु मनोज कुमार साह, राहुल रंजन एवं धीरज कुमार पंडित को सम्मानित किया जायेगा। कला, संस्कृति एवं समाजसेवा कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत समूह लोक नृत्य में सालू तथा समूह लोक गीत में सोनु ग्वाला को राज्य स्तर पर सहभागिता के लिए सम्मान दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सदर अस्पताल पहुंचाने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले मो. बदीरूद्दीन को मददगार व्यक्ति के रूप में सम्मानित किया जायेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




