हनुमान मंदिर में जुटी भक्तो की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

हनुमान मंदिर में जुटी भक्तो की भीड़ हनुमान मंदिर में जुटी भक्तो की भीड़ हनुमान मंदिर में जुटी भक्तो की भीड़ हनुमान मंदिर में जुटी भक्तो की भीड़

हनुमान मंदिर में जुटी भक्तो की भीड़

किशनगंज। एक संवाददाता किशनगंज शहर के रेल गुमटी स्थित श्री विष्णु-राधाकृष्ण हनुमान मंदिर में मंगलवार को विधि-विधान एवं वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर हनुमान जी का भव्य दरबार सजाया गया एवं श्रृंगार किया गया। साथ ही ज्योत दरबार सजाया गया। पंडित विनय शुक्ला के सानिध्य में पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। सुबह से भक्तो की भीड़ मंदिर में जुटी रही। देर शाम तक भक्तों के मंदिर आने का सिलसिला जारी रहा। पंडित विनय शुक्ला ने बताया कि पुरुषोत्तम माह चल रहा है।

विशेष पूजा एवं हनुमान चालीसा

पुरुषोत्तम माह में हर मंगलवार एवं शनिवार को भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना आरती एवं श्रृंगार किया जा रहा है। इस माह में भक्तों की मनोकामना हनुमान जी के दरबार में लगाई गई हाजरी एवं मांगी गई मन्नत पूरी होती है। इस अवसर पर हनुमान मंदिर में पाठ एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया।

भक्तों की उमड़ी भीड़

हर मंगलवार एवं शनिवार को यहां भक्तो की भारी भीड़ उमड़ती है।

महाप्रसाद एवं भजन संध्या

शनिवार को फूलमाला से हनुमान जी का सजा दरबार भक्तों को आकर्षित कर रहा था। इस अवसर पर हनुमान जी को महाप्रसाद का भोग लगाया गया और प्रसाद का वितरण हुआ.

फोटो 17 जून केगंज 3 : श्री विष्णु राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर में सजा हनुमान जी का भव्य दरबार

किशनगंज

भजन संध्या का आयोजन 18 जून को

किशनगंज। एक संवाददाता

श्री बाबोसा भगवान का विशाल भजन संध्या 18 जून को दिगंबर जैन भवन में आयोजित किया गया है। परम आराधिका मंजू बाईसा के पावन सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही भजन संध्या के साथ माहप्रसाद का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटेगी।

सामान्य प्रश्न

किशनगंज में हनुमान जी की विशेष पूजा कब होती है?
हनुमान जी की विशेष पूजा हर मंगलवार एवं शनिवार को होती है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।