Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsKishanganj Elections Candidates Promising Development Focus on Employment and Education
चाय चौपाल: पालयन पर रोक लगाने वाले उम्मीदवार का चयन करेंगे वोटर

चाय चौपाल: पालयन पर रोक लगाने वाले उम्मीदवार का चयन करेंगे वोटर

संक्षेप:

पलायन रोकने वाले को देंगे तरजीह पलायन रोकने वाले को देंगे तरजीह पलायन रोकने वाले को देंगे तरजीह पलायन रोकने वाले को देंगे तरजीह

Oct 22, 2025 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव प्रचार भी शुरू हो चुका है। उम्मीदवार जनता के बीच बड़े-बड़े वादे लेकर जा रहे हैं। सब अपने क्षेत्र की तकदीर बदल देने के दावे कर रहे हैं। बुधवार को हिन्दुस्तान द्वारा वन मिनट कार्यक्रम में आम लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य बुनियादी सुविधाएं तो मुद्दा हैं ही, लेकिन लोग रोजगार पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि पलायन पर जो रोक लगाने का काम कराएगा, उसको जनता जरूर वोट देकर जिताएगी। हमारे क्षेत्र का विधायक विकास करने वाला हो और सभी को साथ लेकर चले, शिक्षा को बढ़ावा देने वाला हो ताकि हर बच्चे शिक्षा हासिल कर सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिक्षा जरुरी विशेष रूप से शिक्षा पर ध्यान देने वाला हो।-अंकुश गुप्ता किशनगंज पिछड़ा इलाका है। यहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है। इस दिशा में पहल करने वाला हमारा विधायक बने जिससे क्षेत्र का विकास हो। लोगों के आवाज को सदन में मजबूती से रखने वाला विधायक हो।-बिट्टू बसाक विधायक ऐसा है जो अपने क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दे और जो भी विकास के कार्य लंबित है उसे प्राथमिकता में लेकर पूरा करें। साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने वाला हो। लोगों की समस्या का त्वरित हल कर सके।-नवीन गुप्ता किशनगंज में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई पहल होनी चाहिए। रोजगार अपने जिले में मिलेगा तो बाहर नहीं जाना पड़ेगा। युवाओं के विकास और उनके भविष्य के बारे अच्छी सोच रखता हो।-राजा घोष क्षेत्र का विकास हो, विकास जरुरी है। जिन लोगों का पेंशन चालू नहीं हुआ है उन्हें पेंशन मिले। सभी के बीच हमेशा उपलब्ध रहने वाला हमारा विधयाक होना चाहिए। लोगों की समस्याओं को दूर करने वाला हो।-अमित दास क्षेत्र में विकास के साथ साथ यहां फैक्ट्री लगे, जो लोग रोजगार के तलाश में दिल्ली पंजाब, हरियाणा, गुजरात जाते हैं, फैक्ट्री लगने से उन्हें अपने इलाके में ही रोजगार का अवसर मिलेगा।-तरुण घोष