सभी राशनकार्ड धारकों का आधार सीडिंग अनिवार्य वरना नहीं मिलेगा खाद्यान्न

सभी राशनकार्ड धारकों का आधार सीडिंग अनिवार्य वरना नहीं मिलेगा खाद्यान्न

संक्षेप:

जिला आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश सभी राशनकार्ड धारकों का आधार अनिवार्य वरना नहीं मिलेगासभी र

Dec 11, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय वेश्म में गुरुवार को जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक 69.42 प्रतिशत राशनकार्ड लाभुकों का आधार सीडिंग /ईकेवाइसी हो पाया गया है। डीएम ने सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि शत-प्रतिशत लाभुकों का अगले आदेश तक आधार सीडिंग/ईकेवाइसी कराना सुनिश्चित किया जाय। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि यदि किसी राशन कार्ड में अंकित किसी सदस्य की आधार सीडिंग निर्धारित समय पर नहीं की जाएगी, तो ऐसे सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड से विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी और ऐसे सदस्यों के विरूद्ध खाद्यान्न का लाभ लामुक परिवार को नहीं दिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खाद्यान्न वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। माह दिसम्बर, 2025 में राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जन वितरण प्रणाली के गोदाम तक खाद्यान्न आपूर्ति का प्रतिशत 66.42 प्रतिशत है। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को विभागीय निदेश के आलोक में कहा गया कि माह जनवरी, 2026 से 2:3 के अनुपात में खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने के संबंध में निदेश दिया गया है, अर्थात अन्त्योदय परिवारों को प्रति माह 14 किलो गेहूं एवं 21 किलो चावल अर्थात कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न तथा पूर्विकता प्राप्त गृहस्थी के लाभुकों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 02 किलोग्राम गेहूँ एवं 03 किलोग्राम चावल अर्थात कुल 05 किलोग्राम खाद्यान्न नि:शुल्क उपलब्ध कराने को कहा गया। नये राशन कार्ड के निर्गमन की समीक्षा में पाया गया कि अभी भी प्रपत्र 'क' में 2133 आवेदन एवं प्रपत्र 'ख' में 5802 आवेदन निष्पादन हेतु लंबित है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि लंबित आवेदन का निष्पादन अविलंब कराना सुनिश्चित किया जाय। जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अर्न्तगत माह दिसम्बर 2025 से कुल 95 हजार मुफ्त गैस कनेकशन देने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से अबतक मात्र 3503 लोगों को लाभ दिया गया है। सभी गैस एजेंसी किशनगंज जिला अन्तर्गत को निदेश दिया गया है कि वह लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एडीएम विभागीय जांच, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी,, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक एवं सभी गैस एजेंसी उपस्थित थे।