सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने एवं लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने एवं लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

किशनगंज। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कर्मियों की कर्म पुस्तिका के संधारण, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन, नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार, सेवांत लाभ, अंतर-विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस निर्गत कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, अतिक्रमित सरकारी भूमि पर अवैध रूप से लिए गए विद्युत कनेक्शनों को विच्छेदित कराने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, डीडीसी प्रदीप कुमार झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, वरीय उपसमाहर्ता सुनीता कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी -सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।