
दस जीविका संकुल संघ को सहकारी निबंधन प्रमाण पत्र मिला
किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला के दस जीविका संकुल संघ को जिला पदाधिकारी विशाल राज
किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला के दस जीविका संकुल संघ को जिला पदाधिकारी विशाल राज के हाथों, सहकारी समिति निबंधन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी वेश्म में आयोजित कार्यक्रम में, पांच प्रखंड के विभिन्न संकुल संघ की लीडर जीविका दीदियों ने निबंधन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि सहकारी समिति के रूप निबंधित होने से जीविका संकुल संघ की वैधानिक शक्ति बढ़ेगी। सामुदायिक संस्था स्वायत्त होकर कार्य कर सकेंगी। समिति से जुड़े हजारों महिला सदस्यों की आर्थिक प्रगति, जीविकोपार्जन के साधन विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि निबंधित समितियों का राज्य निर्वाचन प्राधिकार के माध्यम से निदेशक मंडल का चुनाव, प्रत्येक पांच वर्ष पर कराया जाएगा।
जिससे निबंधित समितियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी। इस मौके पर डीपीएम जीविका अनुराधा चंद्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमर नाथ कपूर उपस्थित रहे। जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि किशनगंज जिला में संचालित बत्तीस संकुल संघ में से 15 संकुल संघ को स्वावलंबी सहकारी समिति प्रमाणपत्र प्राप्त हो गया है। बाकी बचे सत्रह संकुल संघ के निबंधन की प्रक्रिया चल रही है। इससे संबंधित जरूरी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही सभी संकुल संघ के निबंधन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि सहकारी समिति निबंधन से संकुल संघ और मजबूत होगा। संस्था के रूप में उसकी ताकत बढ़ेगी। समिति की मजबूती से इससे जुड़ी महिला सदस्यों के जीवन में प्रगति आएगी। इस मौके पर कोचाधामन प्रखंड के उजाला, आशा, प्रतिज्ञा जीविका संकुल संघ, सदर प्रखंड के बढ़ते कदम, उड़ान, दिघलबैंक प्रखंड के चांदनी, ठाकुरगंज प्रखंड के आकाश, पोठिया प्रखंड के सहारा, भारत, अमन संकुल संघ को बिहार स्वावलंबी सहकारी समिति अधिनियम 1996 के तहत, सहकारिता विभाग किशनगंज से सहकारी समिति के रूप में निबंधन प्रमाण पत्र दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




