Kishanganj News: अवैध रूप से आधार बनाने वाले को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे : डीएम
Kishanganj News: अवैध रूप से आधार बनाने वाले को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे : डीएम अवैध रूप से आधार बनाने वाले को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंग

Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति एवं जिला पंचायती राज विभाग कार्य प्रगति की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
समीक्षा की बैठक
गुरुवार को समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिलेभर में आधार कार्ड निर्माण हेतु सभी केंद्रों को हर हाल में संचालित रखेंगे । जो सेंटर बंद है उसे एक सप्ताह के अंदर शीघ्र क्रियाशील करना सुनिश्चित करेंगे । सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आधार कार्ड निर्माण में पारदर्शिता बरतेंगे । अवैध रूप से आधार बनाने वाले को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे । सभी प्रखंड के राजस्व पदाधिकारी को उन्होंने निर्देशित किया कि वे अपने लॉगिंग से 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले आधार कार्डधारी का सत्यापन एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करेंगे, साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले मामलों का निष्पादन यथाशीघ्र सुनिश्चित करेंगे ।
पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा
संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों,आंगनबाड़ी केंद्रों,आईसीडीएस के बच्चों का आपार आईडी का निर्माण शत प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे । पंचायतियों राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा पंचायत सरकार भवन निर्माण, कन्या विवाह मंडप निर्माण, सोलर लाइट आदि विषयों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिनिधि भत्ता एवं अन्य योजनाओं की अनुपयोगी राशि जो विभागीय नियमानुसार व्यय संभव नहीं है। पंचायत समितियों एवं पंचायतों में तृतीय राज्य वित्त आयोग, चतुर्थ राज्य वित्त आयोग, बीआरजीएफ, 12वाँ वित्त आयोग, 13वाँ वित्त आयोग के सभी बैंक खातों को अविलंब बन्द करना सुनिश्चित करेंगे एवं उस राशि को राज्य सरकार के संबंधित शीर्ष में एक सप्ताह के अंदर हर हाल में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 14वाँ वित्त आयोग के अंतर्गत सभी योजनाओं में हुए व्यय राशि का अंकेक्षण अनुपालन प्रतिवेदन यथाशीघ्र भेजना सुनिश्चित करेंगे । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, जिला अभियंता जिला परिषद, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे ।

