जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
किशनगंज जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिला में 8वें पोषण पखवाड़ा का आयोजन 09 अप्रैल से

किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिला में 8वें पोषण पखवाड़ा का आयोजन 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा सभी गतिविधियों का सतत अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।निर्धारित माइक्रोप्लान के अंतर्गत विशेष वीएचएसएनडी (स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता दिवस), पोषण एवं वृद्धि निगरानी, बाल विकास में पुरुष अभिभावकों की भूमिका पर आधारित सत्र “पापा वाली बात”, नो स्क्रीन ऑवर/फैमिली प्ले टाइम अभियान, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम तथा पोषण संबंधी पोस्टर एवं नारा लेखन जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
उक्त सभी गतिविधियों के माध्यम से समुदाय, लाभार्थियों एवं लक्षित समूहों में पोषण के प्रति व्यापक जागरूकता का प्रसार किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


