आसिफ इकबाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित
आसिफ इकबाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित आसिफ इकबाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

किशनगंज। संवाददाता पटना में रविवार को आयोजित प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के 15वें स्थापना दिवस समारोह में किशनगंज दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आसिफ इकबाल को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।यह सम्मान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद तथा प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस अवसर पर निजी विद्यालयों की भूमिका, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं समाज में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।दिल्ली
पब्लिक स्कूल किशनगंज के डायरेक्टर आसिफ इकबाल को मिला यह सम्मान विद्यालय परिवार के लिए गर्व, सम्मान एवं प्रेरणा का विषय बना। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों को दिया।विद्यालय परिवार ने आयोजकों एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प दोहराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


