तीन दिवसीय शिविर का आज आखिरी दिन
किशनगंज महाकाल सेवा समिति ने महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल धाम, जोड़ा पहाड़ भूटान में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जिले के लोग जुटे। शिविर 14 से 16 फरवरी तक चला, जिसमें भोजन, विश्राम और चिकित्सा की व्यवस्था की गई थी। समिति के अध्यक्ष ने मानव सेवा को सच्ची सेवा बताया।

किशनगंज। किशनगंज महाकाल सेवा समिति के द्वारा महाकाल धाम जोड़ा पहाड़ भूटान में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगाये गए तीन दिवसीय शिविर में जिले के लोग तीन दिनों तक श्रद्धालुओं की सेवा करते है। इस कमिटी में शामिल लोग अपने व्यस्तम समय से समय निकाल कर परिवार के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। शिविर 14 फरवरी से 16 फरवरी तक लगातार 72 घंटे संचालित है। यह शिविर बिहार से लगने वाला एक मात्र शिविर है। महाकाल श्रद्धालुओं के लिए विश्राम एवं भोजन के साथ साथ ठहरने व दवाईयों की भी व्यवस्था की गई है। शिविर में लोगों को सेवा दे रहे है लोगों में कोई हाथों में करछुल लेकर भोजन पड़ोस रहा है, कोई मेडिकल कैम्प में श्रद्धालुओं के उपचार में लगा हुआ है, कोई चाय वितरित कर रहा है तो कोई जल।
कमिटी के अध्यक्ष सूचित सिंह राणा ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि अलीपुरद्वार भूटान के पास स्थित महाकाल धाम अपने आप मे काफी महत्वपूर्ण व अदभुत है। यहां महाकाल सेवा समिति द्वारा लगाए गए शिविर में किशनगंज से आकर सच्चे मन से अपनी सेवा दे रहे हैं। श्रद्धालुओं की सेवा कर रही है। महिलाओं ने कहा कि महाकाल बाबा की कृपा से सेवा का सौभाग्य मिला है। सचिव भजन चन्द्र पाल ने कहा कि सबों के सहयोग से हर वर्ष शिविर लगाया जाता है। किशनगंज के अलावे कोई दरभंगा से, कोई मुजफ्फरपुर, छपरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मोतिहारी, सिलीगुड़ी, इस्लामपुर सहित अलग अलग स्थानों से लोग शिविर में पहुंचते हैं। भव्य आयोजन में अध्यक्ष सूचित सिंह राणा,भजन चन्द्र पाल,विश्वजीत कर्मकार, राजा सिंह, दयानंद कुमार,दीपक चौधरी,सुजय सिंह,निर्मल कुमार साहा,शुभजीत शेखर,मिट्ठू अग्रवाल,रतन बनर्जी, प्रदीप गुप्ता,राजकुमार, बिनोद साह आदि जुटे हुए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




