Kishanganj News: किशनगंज स्टेशन रोड से एमजीएम तक हटाया गया अतिक्रमण
Kishanganj News: किशनगंज स्टेशन रोड से एमजीएम तक हटाया गया अतिक्रमण किशनगंज स्टेशन रोड से एमजीएम तक हटाया गया अतिक्रमण

Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर को ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या से निजात दिलाने और इसे स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद का कड़ा रुख जारी है। पिछले पांच दिनों से नगर परिषद के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू होकर कैलटैक्स चौक होते हुए एमजीएम रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के बाद से किशनगंज शहर के अवैध कब्जाधारियों और सड़क पर सामान फैलाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से कब्जा की गई सरकारी जमीन को खाली कराया गया। कई दुकानदारों द्वारा सड़क पर आगे बढ़ाकर बनाए गए अवैध स्टॉल, टीन के छज्जों, पक्के ढांचों पर नगर परिषद के बुलडोजर ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। किशनगंज सदर थाना पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी और नियुक्त दंडाधिकारी की देखरेख में चलाए गए इस अभियान में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। कई दुकानदार अपनी दुकानों की सीमा से बाहर अनधिकृत रूप से सामान सजाकर रख देते थे। इसके कारण मुख्य मार्ग संकीर्ण हो जाते थे और रोजाना भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था。
सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी
नगर परिषद की टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शहर को जाम मुक्त बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह अभियान किसी एक दिन की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि शहर के हर उस इलाके में लगातार जारी रहेगा जहां अवैध कब्जा किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि हर नागरिक और व्यापारी का नैतिक कर्तव्य है।
--पेज 3 की लीड में एक और फोटो 12 नंबर है --
फोटो 11 सितंबर केगंज 12 : शुक्रवार को अपने मांग रखते बैंककर्मी


