Kishanganj News: सावन की तीसरी सोमवारी आज, सज गया है शिवालय
Kishanganj News: सावन की तीसरी सोमवारी आज, सज गया है शिवालय सावन की तीसरी सोमवारी आज, सज गया है शिवालय सावन की तीसरी सोमवारी आज, सज गया है शिवालय

Kishanganj News: किशनगंज। सावन का पवित्र माह के सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शहर के सभी शिव मंदिरों को फूल माला से आकर्षक रूप से सजाया गया है। तीसरी सोमवार पर मंदिरों में बड़ी संख्या में भीड़ जुटेगी। इसकी तैयारी शिव मंदिरों में की गई है। सावन को लेकर पूजन सामग्री व फल फूल की व्यवस्था करने में लोग जुटे हुए थे। शहर के प्रसिद्ध धर्मशाला शिव मंदिर, भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर, ठाकुरगंज के प्रसिद्ध हरगौरी मंदिर, मनोरंजन क्लब शिव मंदिर, शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, रमजान पुल शिव मंदिर, डे मार्केट, पश्चिम पाली, उत्तरपाली, सुभाषपल्ली, लाइन, रूईधासा, खगड़ा, तेघरिया, मोतीबाग, ढ़ेकसरा, टेउसा, मेडिकल कालेज रोड, महाकाल मंदिर रूईधासा, मनोकामना महादेव मंदिर, किशनगंज रेलवे स्टेशन आदि शिव मंदिरों को सजाया गया है। सुबह से ही माहौल भक्तिमय हो उठेगा।
पूजन सामग्री के दुकानों पर भीड़
वहीं, दूसरी ओर पूजन सामग्री के दुकानों पर भी रविवार को खरीददारी के लिए भक्तों की भीड़ जुटी थी। सावन को लेकर शहर में रविवार को माहौल भक्तिमय बना रहा।
भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में उमड़ेगी भीड़
किशनगंज शहर के पूरबपाली स्थित प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में कांवड़िया सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेले में तीसरे सोमवारी पर बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जलाभिषेक के लिए जुटेगी। श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गये हैं। इसमें साफ सफाई से लेकर अच्छी व्यवस्था श्रद्धालुओं को दी जायेगी। श्रावणी मेले में जिले के विभिन्न इलाके से लोग बाबा भूतनाथ पर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। शहर से 15 किलोमीटर दूर ओदरा घाट स्थित डोंट नदी से जल भरकर श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए भूतनाथ मंदिर पहुंचते हैं और बाबा भूतनाथ पर जलाभिषेक करते हैं।


