भक्ति के रंग में रंगने लगा है शहर
भक्ति के रंग में रंगने लगा है शहर भक्ति के रंग में रंगने लगा है शहर भक्ति के रंग में रंगने लगा है शहर भक्ति के रंग में रंगने लगा है शहर

किशनगंज। एक संवाददाता शारदीय नवरात्र से माहौल भक्ति के रंग में रंगने लगा है। मां दुर्गा की भक्ति और आराधना से माहौल भक्तिमय हो उठा है। शनिवार को मां दुर्गा के पांचवे स्वरुप पंचम स्कन्दमाता की पूजा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। पूरे विधि-विधान के साथ शहर के अलग-अलग इलाके में स्थापित कलश एवं मां दुर्गा की प्रतिमा से जहां माहौल भक्तिमय हो उठा है। पूजा पंडाल के आसपास के लोगों में भी दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। सुबह शाम पूजा अर्चना एवं आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दुर्गा पूजा के अवसर पर कई पूजा पंडाल में कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर में सुबह शाम बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं उत्तरपाली दुर्गा मंदिर में भी सुबह शाम आरती में शामिल होने के लिए शहर के कई इलाके से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं यहां भी मां के दर्शन पूजन एवं आरती में शामिल होने के लिए भक्तों के बीच होड़ मची रहती है। पश्चिम पाली दुर्गा मंदिर एवं अन्य दुर्गा स्थानों एवं पूजा पंडालों में भी पूरे भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। शारदीय नवरात्र भक्ति भाव से जारी है। शहर में दर्जनों जगहों पर मां दुर्गा की पूजा बड़े ही धूमधाम से की जा रही है। इस बीच भक्तों में गजब का उत्साह दिख रहा है। किशनगंज शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर, मनोरंजन क्लब दुर्गा पूजा पंडाल, शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर लोहारपट्टी, मोतीबाग काली मंदिर दुर्गा स्थान आदि दुर्गा मंदिरों में शाम के वक्त महिलाएं पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रही है। साथ ही महिलाओं में दीपक जलाने को लेकर भी गजब का उत्साह एवं भक्ति का माहौल दिख रहा है। घर घर से महिलाएं शाम में दुर्गा मंदिर पहुंचकर दीपक जला रही है। इस बीच पंडाल भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई पूजा पंडाल में पंडाल को भव्य रूप देने में कारीगर जुटे हुए हैं। डे मार्केट दुर्गा स्थान, रेलवे कालोनी दुर्गा मंदिर, झूलन मंदिर दुर्गा स्थान, सुभाषपल्ली दुर्गा मंदिर, मिलनपल्ली दुर्गा मंदिर, पश्चिमपाली दुर्गा मंदिर, उत्तरपाली दुर्गा मंदिर, श्री विष्णु राधाकृष्ण हनुमान मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, धर्मशाला रोड भगवती गोला शीतला मंदिर दुर्गा मंदिर, रुईधासा दुर्गा पूजा पंडाल, प्रेमपुल दुर्गा स्थान, हलीमचौक दुर्गा मंदिर, खगड़ा देव घाट दुर्गा मंदिर, माछमारा दुर्गा पूजा पंडाल, डुमरिया दुर्गा मंदिर, डुमरिया भट्टा दुर्गा स्थान, धरमगंज दुर्गा स्थान, दिलावरगंज दुर्गा मंदिर, फरिंगगोला दुर्गा मंदिर, टेउसा दुर्गा मंदिर, मोतिबाग काली मंदिर दुर्गा स्थान, ढेकसरा काली मंदिर दुर्गा स्थान, नेपालगढ़ दुर्गा मंदिर, तांती बस्ती दुर्गा मंदिर, तेघरिया शिव मंदिर दुर्गा स्थान, कसेरापट्टी दुर्गा मंदिर, माधवनगर दुर्गा मंदिर, रमजान पुल शिव मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल, अस्पताल रोड शीतला मंदिर दुर्गा पूजा स्थान आदि मंदिरों में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में भी मां की पूजा आराधना की जा रही है। मंदिरों एवं पूजा पंडालों के अलावे श्रद्धालु घरों में भी कलश स्थापित कर माँ दुर्गा की पूजा आराधना कर रहे है। वहीं मनोरंजन क्लब पूजा पंडाल में पूजा अर्चना के साथ प्रतिदिन कुछ अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। शुक्रवार की शाम डांडिया नाइट्स का रंगारंग कार्यक्रम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं युवातियों ने हिस्सा लिया और डांडिया नाइट्स में धमाल, मस्ती और झूमते दिखे। घंटों तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




