
किशनगंज जिले में शान से लहराया तिरंगा झंडा
किशनगंज जिले में शान से लहराया तिरंगा झंडा किशनगंज जिले में शान से लहराया तिरंगा झंडा किशनगंज जिले में शान से लहराया तिरंगा झंडा
किशनगंज। संवाददाता स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह शुक्रवार को किशनगंज शहर के खगड़ा स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खगड़ा स्टेडियम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। झंडोतोलन कार्यक्रम के दौरान डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार भी मौजूद थे। झंडोतोलन से पूर्व प्रभारी मंत्री ने परेड का मुआयना किया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह प्रभारी मंत्री ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के दृढ़ निश्चिय व सभी के सहयोग से किशनगंज जिला चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत चलाये जा रहे कार्य जिलेवासियों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने जिले की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सदर अस्पताल में ईसीजी, डिजिटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। निकट भविष्य में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं रेफरल अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य,सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देते हुए काम कर रहे हैं। किशनगंज जिले के साथ-साथ पूरे बिहार में विकास प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मिला है। राज्य विकास की ओर राज्य अग्रसर है। छात्रों के लिए नए नए हॉस्टल बनाए जा रहे है। संबोधन के बाद किशनगंज अंचल के नॉन कॉरपोरेट श्रेणी के तीन करदाता जिनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक कर का भुगतान किया है को प्रभारी मंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया। डीएबी, बीएमपी, एसएसबी, एनसीसी व स्काउट गाइड के द्वारा परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष फैयाज आलम, नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान,डीडीसी स्पर्श गुप्ता,एडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ गौतम कुमार, डीपीआरओ कुंदन कुमार, जदयू नेता फैसल अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सरकारी व निजी संस्थानों में हुआ झंडोतोलन समाहरणालय में डीएम विशाल राज, एसपी कार्यालय में एसपी सागर कुमार, एसडीएम कार्यालय के एसडीएम अनिकेत कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी में डीएम विशाल राज, किशनगंज सदर थाना में सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन,जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम,नगर परिषद में अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, उत्पाद कार्यालय में उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद, वार्ड 30 पार्षद दीपाली सिंह ने झंडोतोलन किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




