
जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गयाा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गयाा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गयाा श्रीकृष्ण जन्माष्टमीजिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गयाा श्रीकृष
किशनगंज। एक संवाददाता शनिवार की रात के जैसे ही 12 बजा, इसके बाद जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी के जयकारे से पूरा शहर व गांव गुंजायमान हो उठा। मौका था शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का और शहर के सभी राधा-कृष्ण मंदिर एवं अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा था। भजन-कीर्तन के साथ उत्सव पूर्ण माहौल में जन्माष्टमी की धूम थी। रात के 12 बजे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्तों ने ठाकुर जी का दर्शन कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार उत्सव पूर्ण माहौल में मनाते दिखे।

रात भर माहौल भक्तिमय बना रहा। जन्माष्टमी की धूम गांव से लेकर शहर तक रही। इस अवसर पर किशनगंज शहर के विभिन्न राधा-कृष्ण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शनिवार की सुबह से भक्त मंदिर को सजाने में जुटे रहे। फूल माला एवं बैलून से मंदिर को आकर्षक रूप से सजाने का दौर शाम तक चलता रहा। इसके बाद देर रात जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। वहीं घरों में भी लोगों ने लड्डू गोपाल का भव्य दरबार सजाया गया था। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखी गई। किशनगंज शहर के प्रसिद्ध लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण का भव्य दरबार सजाया गया था। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को फूल-माला एवं बैलून से आकर्षक रूप से सजाया गया था। लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। किशनगंज शहर के धर्मशाला शिव मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, श्री राधा सर्वेश्वर मंदिर, श्री श्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर महावीर मार्ग, रेलवे गुमटी, श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर, मनोरंजन क्लब शिव मंदिर, श्री श्याम मंदिर तेघरिया, श्री श्याम दरबार महावीर मार्ग, रमजान पुल शिव मंदिर, लोहारपट्टी शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, लाइन झूलन मंदिर, रूईधासा, मिलनपल्ली, पश्चिमपाली, उत्तर पाली, पूरब पाली, धरमगंज, खगड़ा, दिलावरगंज आदि जगहों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर एवं अन्य मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया था। वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोग अपने बालक को कृष्ण राधा के रूप में सजाकर मंदिर में पहुंचे थे। इस बीच राधा कृष्ण के रूप ने सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। मंदिर पहुँचे इस बच्चे में श्रीकृष्ण एवं राधा का दर्शन किया। इस अवसर पर कई जगहों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दिनभर माहौल भक्तिमय बना रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


