Kishanganj News: गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
हिन्दुस्तान, किशनगंज
Kishanganj News: किशनगंज में शुक्रवार को गांधी घाट पर महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। नगर परिषद के अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश पर जोर दिया। नेताओं ने शास्त्री की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा को प्रेरणास्रोत बताया।

Kishanganj News: किशनगंज। शुक्रवार को किशनगंज शहर के गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। मौके पर किशनगंज नगर परिषद के अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान, भाजपा नेता हरि अग्रवाल, जदयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद, चिंटू त्रिपाठी, मुकेश मल्लिक सहित कई लोग मौजूद थे। इस दौरान किशनगंज नप अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता से जुड़े संदेशों के माध्यम से गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।


