310 स्थानों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

बकरीद पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम बकरीद पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को ले

310 स्थानों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

किशनगंज। किशनगंज जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

सुरक्षा व्यवस्था

पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से 20 से अधिक संवेदनशील इलाकों सहित करीब 290 प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। एसडीपीओ वन खुसरू सिराज अपने अधीन पड़ने वाले थाना क्षेत्रों का मुआयना कर रहे हैं। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।

तकनीकी निगरानी

प्रशासन की ओर से जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरों की सहायता से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है। खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए भीड़ और गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की विशेष नजर बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर निगरानी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ संदेश, अफवाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें और अफवाहों से बचें।

शांति समिति की बैठक

बकरीद को लेकर जिला स्तर पर शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की गई थी। जिसमें जिले के सभी थाना में बैठक आयोजित कर विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मगुरु शामिल हुए थे। बैठक में सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की गई। डीएम विशाल राज ने कहा कि पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक टीम तैयार है। डीएम विशाल राज ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। ऐसे में सभी लोग मिल-जुलकर शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किशनगंज जिले में बकरीद पर्व के लिए क्या सुरक्षा व्यवस्था की गई है?
किशनगंज जिले में बकरीद पर्व के लिए 290 प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।