उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड, डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को मिला सम्मान
उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड, डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को मिला सम्मान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड, डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को मिला सम्मान

किशनगंज। संवाददाता परिवार नियोजन किसी भी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती का पैमाना होता है। यह केवल जनसंख्या नियंत्रण तक सीमित नहीं, बल्कि मातृ स्वास्थ्य की सुरक्षा, शिशु मृत्यु दर में कमी और महिलाओं को निर्णय का अधिकार देने से जुड़ा हुआ विषय है। वर्ष 2025 में किशनगंज जिले ने परिवार नियोजन कार्यक्रम को जिस प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और निरंतर प्रयास के साथ लागू किया, उसी का परिणाम है कि जिले ने कई श्रेणियों में लक्ष्य से कहीं अधिक उपलब्धि हासिल की। उल्लेखनीय प्रयासों को सार्वजनिक मान्यता देने के उद्देश्य से जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 की अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों, चिकित्सकों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा आशा कार्यकर्ता, सहायक नर्स दाई और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
महिला बंध्याकरण सेवाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि जिला योजना समन्वयक विश्वजीत कुमार ने बताया कि महिला बंध्याकरण के क्षेत्र में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी टेढ़ागाछ को 337 मामलों में उपलब्धि (49 प्रतिशत) प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वही जिले में सबसे अधिक 16 पुरुष नसबंदी करने के लिए ठाकुरगंज प्रखंड को तथा बहादुरगंज प्रखंड को 103 सफल महिला नसबंदी के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इन प्रखंडों ने यह साबित किया कि सही परामर्श और भरोसेमंद सेवाओं से महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिला बंध्याकरण में किशनगंज एवं पुरुष नसबंदी में ठाकुरगंज प्रखंड का उल्लेखनीय प्रदर्शन जिला योजना समन्वयक विश्वजीत कुमार ने बताया कि जिले में महिला बंध्याकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन टेढ़ागाछ एवं पुरुष नसबंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ठाकुरगंज , प्रसवोत्तर नसबंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन बहादुरगंज , पीपीआईयूसीडी (प्रसवोत्तर आईयूसीडी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किशनगंज - बेलवा ,अंतराल आईयूसीडी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किशनगंज - बेलवा ,एमपीए-ए अंतरा (सभी डोज) में अधिकतम प्रदर्शन किशनगंज- बेलवा, मौखिक गर्भनिरोधक गोलियां (ओसीपी-मलान एन ईसीपी-ईज़ी सेंट्रोमन-छाया) में उत्कृष्ट प्रदर्शन पोठिया , कंडोम (निरोध) वितरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पोठिया ,एचएससी पर एफपीएलएमआईएस के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन बहादुरगंज ,एचएससी सक्रिय आशा के साथ एफपीएलएमआईएस के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोचाधामन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सम्मानित सिविल सर्जन के हाथों किया गया है । चिकित्सकों को उनके व्यक्तिगत योगदान के लिए मिला सम्मान महिला बंध्याकरण सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज की डॉ. रिजवाना तबस्सुम को 393 सफल मामलों के लिए सम्मानित किया गया। सदर अस्पताल किशनगंज की डॉ. शबनम यास्मिन को 305 तथा डॉ. अनवर हुसैन को 64 सफल महिला नसबंदी के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुरुष नसबंदी सेवाओं में डॉ. अनवर हुसैन द्वारा 10 सफल मामलों के निष्पादन पर उन्हें विशेष सम्मान दिया गया। प्रसव उपरांत नसबंदी सेवाओं में डॉ. रिजवाना तबस्सुम को 103 तथा डॉ. शबनम यास्मिन को 37 मामलों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। प्रखंडीय नेतृत्व और फील्ड स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों को भी मिला सम्मान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को उनके नेतृत्व, नियमित समीक्षा और टीम समन्वय के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ता, सहायक नर्स दाई और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिनकी मेहनत से परिवार नियोजन सेवाएं घर-घर तक पहुंच सकीं। स्वास्थ्य नेतृत्व का संदेश: सम्मान से बढ़ती है गुणवत्ता सिविल सर्जन किशनगंज डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम की वास्तविक सफलता लोगों के विश्वास और सेवा की गुणवत्ता में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल को बढ़ाता है और उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रशासन की अपील: उपलब्धियों से सीख लेकर आगे बढ़ें जिला पदाधिकारी विशाल राज ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि कहा कि यह सम्मान समारोह केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि उन प्रखंडों और इकाइयों के लिए प्रेरणा है जो अभी पीछे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वालों से सीख लेकर पूरे जिले को समान रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। यह सम्मान समारोह इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि किशनगंज में किया गया हर ईमानदार प्रयास देखा भी जाता है और सम्मानित भी होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


