
ब्राउन शुगर खपाने की थी योजना
ठाकुरगंज में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने लकड़ी डिपो क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान मो. सोनू और मो. मुश्ताक नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 1.192 किलोग्राम ब्राउन शुगर, नगद राशि,...
ठाकुरगंज, एक संवाददाता। गलगलिया थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा के लकड़ी डिपो इलाके में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर परिसर में छापेमारी की गई, जहां से मो. सोनू उर्फ सोहराब और मो. मुश्ताक नामक दो व्यक्तियों को रंगेहाथ दबोचा गया। पूछताछ में दोनों ने नेपाल से ब्राउन शुगर लाकर भारतीय बाजार में खपाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुल 1.192 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 83199 भारतीय मुद्रा, 4,51,175 नेपाली मुद्रा, नौ मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, दो वजन मशीनें, 60 ग्राम चांदी एवं 400 ग्राम रिस्ट्रिक्टेड टैबलेट जब्त की है।

गिरफ्तार तस्करी के आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य तत्वों की पहचान के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। इस व्यक्ति अभियान में एसएसबी टीम के साथ एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार के साथ गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई। एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार ने कहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्ती में ब्राउन शुगर जब्त की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


