भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-एपीएफ की संयुक्त गश्त
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ की संयुक्त गश्त भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ की संयुक्त गश्त

दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसएसबी की बी समवाय सीमा चौकी डुबाटोली तथा नेपाल एपीएफ के बीओपी टांगनडुबा के जवानों ने संयुक्त गश्त अभियान चलाया। यह गश्त सीमा स्तंभ संख्या 134/1 से 136 के बीच की गई।
गश्त के बाद समन्वय बैठक
संयुक्त गश्त के बाद सीमा स्तंभ संख्या 136 पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम को लेकर साझा रणनीति पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने आपसी सूचना आदान-प्रदान को और मजबूत बनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करने पर सहमति जताई।
सुरक्षा बनाए रखने के निर्णय
बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त सतर्कता बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही असामाजिक और देशविरोधी तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा सीमा क्षेत्र की जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
नए अतिक्रमण की रोकथाम
बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में नए अतिक्रमण की रोकथाम के लिए संयुक्त निगरानी बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा भारत-नेपाल सीमा पार करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, नागरिकता प्रमाण पत्र अथवा अन्य वैध पहचान पत्र को अनिवार्य बताए जाने की जानकारी साझा की गई। बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल आईडी आवश्यक होगी.
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


