
नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्ती
नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्तीनेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्तीनेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्तीनेपाल सीमा पर पुलिस-ए
ठाकुरगंज। निज संवाददाता कुर्लीकोट थाना पुलिस एवं नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी नावडुबा बीओपी के जवानों ने गुरुवार को नेपाल सीमा क्षेत्र में संयुक्त रूप से गश्ती अभियान चलाया। गश्ती के उपरांत दोनों बलों के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सीमा के रास्ते संचालित अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर सहमति बनी। संयुक्त गश्ती के दौरान पुलिस व एसएसबी के जवानों ने नेपाल सीमा पर स्थित बॉर्डर पीलरों का निरीक्षण किया तथा पॉकेट रूट से होने वाली संदिग्ध आवाजाही को पूरी तरह बंद करने के लिए रणनीति तैयार की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
इस संबंध में कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में घने कोहरे का फायदा उठाकर तस्कर एवं संदिग्ध लोग अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष गश्ती और निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि तस्कर कोहरे का लाभ न उठा सकें। उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान सीमा के कई ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पुलिस और एसएसबी लगातार नजर बनाए रखेगी। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए भी संयुक्त रणनीति बनाई गई है। हाल के दिनों में ब्राउन शुगर, स्मैक और गांजा जैसी नशीली वस्तुओं की तस्करी में वृद्धि हुई है, जिससे खासकर युवा वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। बैठक में कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के अलावा एसएसबी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। फोटो 08 जनवरी केगंज 17 : गुरुवार को नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्ती व बैठक करते पुलिस और एसएसबी के जवान। किशनगंज निर्माणाधीन मकान के कमरों से बिजली वायरिंग तार, और उपस्कर की चोरी अज्ञात चोर द्वारा बहादुरगंज में पूर्व जिला पार्षद तंजीम आलम के निर्माणाधीन आवास पर दाखिल होकर हजारों का बिजली उपस्कर से जुड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया बहादुरगंज। निज संवाददाता अज्ञात चोर द्वारा पूर्व जिला पार्षद तंजीम आलम के एन एच फोरलेन बहादुरगंज स्थित निर्माणाधीन आवास के कमरों में दाखिल होकर स्थापित बिजली वायरिंग तार, प्रीपेड मीटर और वाटर मोटर से जुड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मकान मालिक मो. तंजीम को बुधवार की शाम निर्माणाधीन आवास में आने के बाद उक्त चोरी से जुड़ी घटना की जानकारी मिली पीड़ित मकान मालिक द्वारा थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत अर्जी दिया गया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर द्वारा एन एच 327ई फोरलेन इंडियन पब्लिक स्कूल बहादुरगंज के निकट पूर्व जिला पार्षद तंजीम आलम के निर्माणाधीन आवासीय परिसर स्थित पिछले चहारदीवारी को फांदकर निर्माणाधीन आवास के अंदर दाखिल होकर सभी कमरों में स्थापित बिजली वायरिंग तार सहित प्रीपेड मीटर और वाटर मोटर से जुड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




