जीविका ने आयोजित किया रोजगार मेला

Mar 01, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज जीविका ने आयोजित किया रोजगार मेला मेले में 2578 युवाओं ने कराया पंजीयन किशनगंज. संवाददाता जीविका के माध्यम से प्रखंड स्तर पर रोजगार सह स

जीविका ने आयोजित किया रोजगार मेला

किशनगंज. संवाददाता जीविका के माध्यम से प्रखंड स्तर पर रोजगार सह स्वरोजगार मेला आयोजित करने से छात्रों को उनके घर के आस - पास ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। जिला परियोजना प्रबंधक जीविका किशनगंज अनुराधा चंद्रा ने पोठिया में आयोजित रोजगार मेला का शुरुआत करते हुए ये बातें कहीं। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इस रोजगार सह स्वरोजगार मेला का अधिक से अधिक लाभ लेने का सुझाव दिया। कौशल और प्रशिक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने युवाओं से इस दिशा में प्रयास करने का सुझाव दिया। पोठिया प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।

जीविका के माध्यम से आयोजित इस मेला में 2578 युवाओं ने रोजगार प्राप्ति हेतु पंजीयन कराया। चयनित युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सूचीबद्ध किया गया। वहीं, 108 युवाओं ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में पंजीयन कराया। पोठिया जीविका प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित इस रोजगार मेला में सेल्स से जुड़ी नवभारत फ़र्टिलाइज़र कंपनी, बीमा सलाहकार पद के लिए एल. आई. सी. , कृषि व्यवसाय से जुड़ी एवं अन्य कई कंपनियाँ एवं सरकारी उपक्रम ने हिस्सा लिया। साथ ही मेले में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत डाॅनबास्को सहित अन्य परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी (पीआईए) ने भी हिस्सा लिया। रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष के युवाओं को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत चलाए जा रहे निःशुल्क रोजगार, स्वरोजगार, रोजगार परक प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी दी गई। इन संस्थानों में युवक - युवतियों के लिए निःशुल्क रहने, खाने और प्रशिक्षण की व्यवस्था रहती है। जीविका के माध्यम से युवाओं को उनकी रूचि और योग्यता के अनुसार विभिन्न ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है. युवक - युवतियों को सिलाई, नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिशियन, सेल्स, कंप्यूटर, सॉफ्ट स्किल इत्यादि का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है। इस योजना अंतर्गत महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग से आने वाले युवाओं को वरीयता दी जाती है। इस मौके पर जीविका पोठिया प्रखंड के प्रभारी बीपीएम बिनोद कुमार ने मेला में भाग लेने वाले अतिथि को धन्यवाद दिया। मेला में शामिल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रखंड कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। जीविका के जाॅब प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में कुल 13 कंपनियों ने भाग लिया। मेला में प्रशिक्षण एवं नौकरी के लिए अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन दिया। इस मौके पर विभिन्न पोठिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संकुल स्तरीय संघ की लीडर दीदियाँ भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर जीविका कर्मी रवि, शिवम, इंद्रदेव, अनिल सहित जीविका संकुल संघ से आई लीडर दीदी एवं बड़ी संख्या में कैडर उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।