तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गृह लक्ष्मी स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित

Mar 09, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज एक संवाददाता।तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गृह स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजिततेरापंथ महिला मंडल द्वारा गृह स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजिततेरापंथ महिला मंड

तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गृह लक्ष्मी स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित

किशनगंज एक संवाददाता। महिलाओं के आत्म सम्मान को बढ़ावा देने के लिए विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व को प्रोत्साहित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में किशनगंज तेरापंथ महिला मंडल ने बड़े ही उत्साहपूर्वक गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान प्रेरणा सम्मान व एनजीओ मीट कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारी गौरव की प्रतीक इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी सहित विभिन्न संस्थाओं की बहनों ने संभागी बनकर समारोह की गरिमा बढ़ाई।कार्यक्रम का शुभारंभ बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से किया गया।तत्पश्चात अध्यक्ष सोनिया श्रीमाल ने उपस्थित सभी अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया एंव तिलक लगाकर,वस्त्र पट्टीका पहनाकर सम्मान किया।

थाना अध्यक्षा सुनीता कुमारी ने कहा कि नारी अपने विवेक को जागृत करे। नारी को औपचारिक शिक्षा और व्यावहारिक सुरक्षा समाज और सरकार से मिले तभी वह सुरक्षित और आत्मनिर्भर हो सकतीं हैं। प्रेरणा सम्मान के तहत अपनी बेटी को गुरु चरणों में समर्पित करने वाली,चारित्र आत्मा साध्वी पल्लव प्रभा की माताश्री प्रकाश देवी दफ्तरी को शाल ओढ़ाकर एवं प्रेरणा प्रशस्ति पत्रदेकर सम्मानित किया गया गया। इस भव्य समारोह में मंडल की परामर्शिका सारिका कोठारी,कांता देवी दफ्तरी,संरक्षिका निर्मला घिया,अध्यक्ष सोनिया श्रीमाल,मंत्री कुसुम बैद,उपाध्यक्ष लता बैद,विनीता दफ्तरी,मीडिया प्रभारी प्रमिला डुंगरवाल,संगठन मंत्री मंजू पटावरी,अणुव्रत समिति अध्यक्ष रश्मि बैद, निवर्तमान मंत्री श्रीमती ममता दुगड़, ज्ञान शाला मुख्य प्रशिक्षका प्रभा बैद तथा मंडल की सदस्य बहनों की बहुत ही सराहनीय उपस्थिति रही। स्वाती दफ्तरी ने सुंदर एवं सुचारु रूप से मंच संचालन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।