
डीपीओ ने टीएचआर वितरण दिवस का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर
संक्षेप: डीपीओ ने टीएचआर वितरण दिवस का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर डीपीओ ने टीएचआर वितरण दिवस का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर
किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) ठाकुरगंज सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ) किशनगंज के द्वारा शनिवार को केंद्र संख्या 128, चेंगा घाट पंचायत सखुआडाली में आयोजित टी एच आर वितरण दिवस के दौरान औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारी ने केंद्र पर संचालित कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और लाभार्थियों के पंजीकरण, वितरण की पारदर्शिता तथा रिकॉर्ड के रख-रखाव पर विशेष निर्देश दिए। डीपीओ ने अपने सामने में वितरण करवाया। एफआरएस पर कड़ा निर्देश निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक लाभार्थी का एफआरएस (फैमिली रजिस्ट्रर सिस्टम) अनिवार्य रूप से किया जाए ताकि सरकारी लाभ का वितरण पूर्णत: पारदर्शी रहे।

उन्होंने सेविकाओं को निर्देश दिया कि बिना एफआरएस अपडेट किए किसी भी लाभार्थी का टीएचआर जारी नहीं किया जाए। पोषण ट्रैक्टर से बच्चों व माताओं की निगरानी सीडीपीओ ने बताया कि पोषण ट्रैक्टर के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण की स्थिति की सतत जांच की जाती है। इससे उनके पोषण स्तर का समय पर आंकलन हो पाता है और कुपोषण की स्थिति मिलने पर उन्हें तुरंत पोषण पुनर्वास केंद्र (एन आर सी) में भर्ती कराया जा सकता है। एनआरसी में उनकी विशेष देखभाल कर स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित किया जाता है। मातृत्व वंदना योजना की जानकारी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सरकार की प्रमुख योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में भी व्यापक जानकारी दी। बताया गया कि पहली गर्भावस्था पर लाभार्थी को 5000 रुपये की सहायता मिलती है। दूसरी गर्भावस्था में बेटी होने पर 6000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक संबल देना और प्रसव पूर्व देखभाल सुनिश्चित करना है। बहादुरगंज में निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पर फटकार वहीं दूसरी ओर प्रभारी डीपीओ द्वारा बहादुरगंज के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्र संख्या 180 पर अनियमितता पाए जाने पर सेविका को कड़ी फटकार लगाई गई और सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।इस प्रकार अधिकारियों के औचक निरीक्षण से यह स्पष्ट संदेश गया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीपीओ का बयान डीपीओ अनीता कुमारी ने कहा सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार केंद्र संचालन और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित सेविका के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




