जेन जी आंदोलन में काठमांडू जेल से फरार कैदी विराटनगर से गिरफ्तार

जेन जी आंदोलन में काठमांडू जेल से फरार कैदी विराटनगर से गिरफ्तार

संक्षेप:

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जेन जी आंदोलन के दौरान पिछले सितंबर माह में काठमांडू स्थित

Dec 10, 2025 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जेन जी आंदोलन के दौरान पिछले सितंबर माह में काठमांडू स्थित नक्खू जेल से फरार एक कैदी को मोरंग पुलिस ने विराट में गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार कैदी का पहचान निपुन गुप्ता उम्र 55 के रूप में हुई है। नेपाल पुलिस के अनुसार वह भारतीय नागरिक है लेकिन कहां का है यह नहीं बताया। पुलिस के अनुसार अपहरण मामले में सजा काट रहे श्री गुप्ता जेन जी आंदोलन के दौरान जेल से फरार होने के बाद विराटनगर में छुप कर रह रहा था। मोरंग पुलिस उसे विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 7 से गिरफ्तार किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी अनुसार उसे कारागार को सुपुर्द करने की बात कही गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस संबंध में मोरंग एसपी कवित कटुवाल ने बताया कि गिरफ्तार कैदी भारत के किस शहर का है इसका पता लगाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही इसका भी खुलासा किया जाएगा। बता दें कि पिछले आठ सितंबर राजधानी काठमांडू सहित अन्य जगहों पर जेन जी द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके का फायदा उठाकर 30 देशों के 645 कैदी फरार हुए थे। इसमें भारतीय कैदियों की संख्या 542 है। नेपाल के गृह मंत्रालय ने भारतीय सुरक्षा अधिकारियों से भी उन्हें पकड़ने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी गृह मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। विदेश मंत्रालय द्वारा संबंधित देशों के दूतावासों के माध्यम से जेल से भागे विदेशी कैदियों को गिरफ्तार करने की पहल शुरू भी की गई है।