नेपाल में हिंसा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ाई गई चौकसी
नेपाल में हिंसा को लेकर क्षेत्र में बढ़ाई गईनेपाल में हिंसा को लेकर क्षेत्र में बढ़ाई गईनेपाल में हिंसा को लेकर क्षेत्र में बढ़ाई गईनेपाल में हिंसा को ले

किशनगंज। संवाददाता नेपाल के वर्तमान राजनीतिक हालात और हिंसा को देखते हुए जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी व पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर गश्ती बढ़ाई गई है। एसपी सागर कुमार स्वयं थानाध्यक्ष से स्थिति की जानकारी ले रहे है। विशेष रुप से नेपाल सीमा ,बंगाल व अन्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसे लेकर मंगलवार से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। होटल,रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड के साथ साथ भारत नेपाल सीमा पर पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी सागर कुमार ने सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि एहतियातन इंडो नेपाल बॉर्डर व भारत बांग्लादेश बार्डर मार्ग के पास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। चेक पोस्टों पर चेकिंग के दौरान हर आने जाने वाले वाहनों की डिक्की की तलाशी ली जा रही है। एसपी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में गश्ती बढ़ाए जाने के साथ साथ चौकीदार को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। सीमा पर आइडेंटिटी चेक करने का निर्देश दिया गया है। यहां बता दें कि किशनगंज जिले के गलगलिया,जियापोखर,सुखानी,फतेहपुर, दिघलबैंक सहित आधा दर्जन थाने नेपाल सीमा से लगती है। इस कारण यहां विशेष रूप से चौकसी बरती जा रही है। गलगलिया के पास नेपाल बॉर्डर पर विशेष रूप से चौकसी बरती जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




