Kishanganj News: जीविका सुधा बिक्री केंद्र का हुआ शुभारंभ

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: जीविका सुधा बिक्री केंद्र का हुआ शुभारंभ जीविका सुधा बिक्री केंद्र का हुआ शुभारंभ जीविका सुधा बिक्री केंद्र का हुआ शुभारंभ

Kishanganj News: जीविका सुधा बिक्री केंद्र का हुआ शुभारंभ

Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज जिला के बेलवा पंचायत में सोमवार को जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने फीता काटकर जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया।

केंद्र का महत्व

जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक किशनगंज शुभारंभ पर इस केंद्र की संचालिका रेशमा कुमारी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से किशनगंज जिला के सभी 125 पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोला जाएगा। जीविका दीदियों के रोजगार की दिशा में यह सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। जीविका और कॉम्फेड (सुधा) के संयुक्त तत्वावधान में चयनित लाभार्थियों के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर संचालित की जा रही है.

लाभार्थियों का चयन

लाभार्थी जीविका दीदी रेशमा ने बताया कि उन्हें जीविका सुधा बिक्री केंद्र मिलने से घर के पास ही रोजगार का साधन मिल गया है। पहले वे बेरोजगार थीं। जीविका सुधा बिक्री केंद्र के लिए पंचायतों में ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभार्थियों को जीविका सुधा बिक्री केंद्र का लाभ दिया जा रहा है।

स्थायी रोजगार के साधन

इस मौके पर जीविका के प्रबंधक ऋषभ प्रसाद, प्रेम रंजन, चांदनी कुमारी, एलएचएस उदय राज पटेल, सामुदायिक समन्वयक सोनी कुमारी सहित जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं। कॉम्फेड पूर्णिया के मुख्य कार्यपालक महताब आलम, विपणन पदाधिकारी अमरदीप कुमार, विपणन सहायक उज्ज्वल कुमार उपस्थित थे। जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियां ही जीविका सुधा बिक्री केंद्र का संचालन करेंगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभार्थी जीविका दीदियाँ इस केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की थीं। चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र की स्थापना के लिए 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्हें इस केंद्र की शुरुआत के लिए, 15 हजार रुपये का खुद की पूँजी लगानी है। जीविका सुधा बिक्री केंद्र, किशनगंज जिला के ग्रामीण महिलाओं के उद्यमिता की दिशा में ठोस कदम साबित होगा।

उपभोक्ता सुविधाएँ

इस केंद्र से जीविका दीदियों को स्थायी रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहा है। वहीं, पंचायत स्तर पर उपभोगताओं को सुधा के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद (दूध, दही, लस्सी, मिठाई इत्यादि) आसानी से उपलब्ध हो रही है. 60 हजार की वित्तीय सहायता से लाभार्थी डीप फ्रीजर, विजी कूलर, प्रचार-प्रसार सामग्री, परिवहन खर्च इत्यादि वहन कर रहे हैं। वहीं, लाभार्थी द्वारा निवेश 15 हजार की राशि से डेयरी उत्पाद की खरीदारी की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किसने किया?
जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: जीविका सुधा बिक्री केंद्र का हुआ शुभारंभ