अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Feb 28, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का अंतर-महाविद्यालय खेलक

अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

पोठिया। निज संवाददाता किशनगंज के अर्राबाड़ी स्थित पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के छठे संस्करण के तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजित खेल समारोह का मुख्य अतिथि विशाल राज ने गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल के माध्यम से तनाव कम करने एवं आनंदित होकर प्रतियोगिता में सहभागिता की अपील की।

कार्यक्रम के आरंभ में प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट और शपथ ग्रहण के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में अपने सहभागिता का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डॉ ए के शर्मा छात्र कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. चंद्रहास, सह-अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता, पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रह्लाद कुमार, जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर, किशनगंज, एवं डॉ. वी पी सैनी, अधिष्ठाता, मा्स्यियकी महाविद्यालय की उपस्थित रही। डॉ राकेश कुमार, खेल प्रभारी अधिकारी, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की एवं सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। आयोजन सचिव डॉ. राजू देवरी बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के चार अंगीभूत महाविद्यालयों में शामिल पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, किशनगंज; मा्स्यियकी महाविद्यालय, किशनगंज, बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय, पटना एवं संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के सैकड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। डॉ. राजू देवरी ने सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य, छात्र एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।