स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
मंगलवार को डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना और उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करना था।...

पोठिया, निज संवाददाता। मंगलवार को डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच एवं रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि स्नात्तक के छात्रों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने के साथ साथ रक्तदान जैसे महान कार्य से छात्र-छात्रों को जोड़ना रहा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता सह प्राचार्य डॉ. के.सत्यनारायण, डा मंजर आलम चिकित्सा पदाधिकारी किशनगंज, डॉ दिनेश कुमार एवं डा सोजी लाल बैरवा रहे। आयोजित कार्यक्रम आयोजन डॉ महेश कुमार प्रभारी शैक्षणिक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ सोजी लाल बैरवा ने महाविद्यालय के प्रसिद्द ड्रैगन फ्रूट का पौधा सह अधिष्ठाता सह प्राचार्य डा के सत्यनारायण को भेंट किया गया। कार्क्रम में कृषि स्नातक के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश कुमार ने छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारियों से अवगत कराया छात्र छात्राओं ने भी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को उपस्थित चिकित्सकों से साझा किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


