हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन

Apr 04, 2026 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन

किशनगंज। एक संवाददाता। जिले में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दिनभर जहां हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वहीं शाम में किशनगंज शहर के कई हनुमान मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी थी। शहर के रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में आयोजित भजन संध्या से माहौल भक्तिमय हो उठा था। देर रात तक लोग भजनों के सागर में गोता लगाते रहे और बीच-बीच में जय श्री राम की जयकारा से माहौल राम मय हो गया था।इसके पहले हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा भाव एवं धूमधाम से मनाया गया।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के सभी हनुमान मंदिरों में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना हुई एवं ज्योत दरबार सजाया गया। सुबह से शहर के सभी हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना एवं दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ मंदिरों में जुटने लगी थी। सुबह से ही माहौल भक्तिमय हो उठा था। मंदिरों में जय श्रीराम के जयघोष हो रहे थे। इस अवसर पर कई हनुमान मंदिरों में रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया था। मंदिरों को फूल माला से आकर्षक रूप से सजाया गया था। वही शाम में हनुमान मंदिर को बिजली बल्ब से सजाया गया था जो शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। वही शाम में भी दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला जारी था यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शहर के रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर, श्री विष्णु-राधाकृष्ण हनुमान मंदिर धरमगंज रेलवे गुमटी, बाल मंदिर चौक हनुमान मंदिर, पूरबपाली रोड हनुमान मंदिर, एमजीएम कॉलेज रोड हनुमान मंदिर, लाइन हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर रेलवे कॉलोनी, धर्मशाला शिव मंदिर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर ढ़ेकसरा काली मंदिर, नेपाल गढ़ कॉलोनी हनुमान मंदिर, फरिंगगोला हनुमान मंदिर, खगड़ा देवघाट मंदिर, बिहार बस स्टैंड पंचमुखी हनुमान मंदिर, मेडिकल कॉलेज स्टाफ क्वार्ट हनुमान मंदिर, महावीर मार्ग रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर आदि हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।