गम्हरिया कुट्टी हाट में दो दिवसीय सत्संग का समापन

Mar 02, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

गम्हरिया कुट्टी हाट में दो दिवसीय सत्संग का समापन गम्हरिया कुट्टी हाट में दो दिवसीय सत्संग का समापन गम्हरिया कुट्टी हाट में दो दिवसीय सत्संग का समापन

गम्हरिया कुट्टी हाट में दो दिवसीय सत्संग का समापन

टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित गम्हरिया कुट्टी हाट में शनिवार को श्री श्री 108 स्वामी शिव नारायण संत समाज सत्संग समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति रस में सराबोर होते नजर आए। पूरा परिसर भजन-कीर्तन और सत्संग की मधुर ध्वनियों से गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रवचनकर्ता पूज्य अमरजीत साहब जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन ईश्वर का अनमोल उपहार है, जिसे सत्कर्म, सेवा और परोपकार के माध्यम से सार्थक बनाया जा सकता है।

उन्होंने सत्संग को आत्मचिंतन और आत्मपरिवर्तन का श्रेष्ठ माध्यम बताते हुए कहा कि जब व्यक्ति अपने भीतर झांकता है, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। समाज में शांति, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने के लिए आध्यात्मिक जागरण अत्यंत आवश्यक है। सत्संग के दौरान भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर प्रभु स्मरण करते रहे। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के लिए समिति के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य खोशी देवी, उनके प्रतिनिधि दिनेश कुमार मांझी, मुखिया विशेश्वर प्रसाद शाह एवं उपमुखिया संतोष कुमार विश्वास सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस तरह के आध्यात्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया। दो दिवसीय यह सत्संग कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।