गोढ़ी टोला में हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के कैरीबीरपुर पंचायत के गोढ़ी टोला गांव में स्थानीय

गोढ़ी टोला में हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के कैरीबीरपुर पंचायत के गोढ़ी टोला गांव में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आयोजित श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाले हुए भव्य कलश सह शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालु शामिल हुए। गोढ़ीटोला गांव में बने हरिनाम संकीर्तन स्थल से निकाली गई। कलश सह शोभा यात्रा बिशनपुर बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते स्थानीय खख़ुआ नदी छठ घाट से कलश में पवित्र जल को भरा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने लगभग 04 किलोमीटर की पैदल यात्रा की, इस दौरान भक्तिगीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा है।

गोढ़ी टोला गांव में कलश सह शोभा यात्रा के समापन के बाद शुक्रवार संध्या से अखंड हरिनाम संकीर्तन का जाप शुरू हो गया। 72 घंटे का हरिनाम जाप का आयोजन किया गया है, अष्टायाम स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिभाओं को भी स्थापित किया गया है। अष्टयाम में जिले के विभिन्न क्षेत्र सहित नेपाल व बंगाल की कई भजन मंडली शामिल हो रही है। कलश सह शोभा यात्रा में कैरीबीरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शादाब मोअज्जम, सरपंच प्रतिनिधि आफाक आलम, पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि डॉ. आजाद हुसैन,बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी, उपप्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम भारती, सांसद प्रतिनिधि कोचाधामन शाहनवाज हैदर,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि केपी आर्य, उपसरपंच राजन गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज साह, रवि मांझी,टुनटुन मल्लिक,अष्टाजाम कमिटी के सदस्य रवि बहरदार,अविनाश बहारदार, डॉ गोपाल सिंह,अमित बहारदार,संदीप कुमार,सूरज कुमार,दिनेश कुमार,मंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।