Kishanganj News: 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू
Kishanganj News: किशनगंज10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू10 दिवसी

Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से सोमवार को पूजा पंडाल गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना शुरू हुई। जिले में गणपति पूजा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना शुरू हो गई है । शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी स्थित श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर प्रांगण में गणपति पूजा का आयोजन किया गया है।
गणपति की स्थापना
भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पंडित दिवाकर मिश्रा के सानिध्य में पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। गणपति बप्पा को सवामनी लड्डु का भोग लगाया गया है। पूजा में जजमान अमन संतरा एवं प्रिया संतरा हैं। इस दौरान गणपति बप्पा के पूजन एवं दर्शन के लिए भक्त पहुंचे थे। पहले दिन दर्शन के लिए सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं शाम में बारी बारी से भक्तों ने गणपति बप्पा का दर्शन की। पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय बना रहा।
उत्सव का माहौल
गणपति पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गणपति पूजा महोत्सव 10 दिन तक चलेगा। गणपति महोत्सव क़ो लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस दौरान आरती के साथ गणपति बप्पा के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।गणपति पूजा समिति के लोग इस आयोजन क़ो सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गौरतलब हो कि इस परिसर में पिछले कई वर्षों से गणपति महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है और इस अवसर पर मेला का भी आयोजन किया गया है। जिसमें हर तरह के मनोरंजन एवं कई प्रकार के दुकान लगते हैं।
भव्य पंडाल
वहीं बात करें पंडाल की तो इस बार पंडाल को भव्य रूप दिया गया है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गणपति पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार 14 सितंबर से पूजा प्रारम्भ हुआ है और 25 सितंबर तक आयोजित होगा।वही दूसरी ओर शहर के डे मार्केट स्थित मातृ मंदिर में गणपति पूजा का आयोजन किया गया है।

