Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsGrand 24-Kundiya Gayatri Mahayagya Concludes with Spiritual Grandeur in Tulsia
राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ से चार दिनों तक माहौल रहा भक्तिमय

राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ से चार दिनों तक माहौल रहा भक्तिमय

संक्षेप:

दिव्यता व भव्यता के साथ हुआ 24 कुंडीय राष्ट्रदिव्यता व भव्यता के साथ हुआ 24 कुंडीय राष्ट्रदिव्यता व भव्यता के साथ हुआ 24 कुंडीय राष्ट्रदिव्यता व भव्यत

Dec 13, 2025 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

दिघलबैंक, एक संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत तुलसिया में आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ शनिवार को हवन, प्रवचन, संगीत, विभिन्न संस्कार, महाप्रसाद एवं शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली की भावभीनी विदाई के साथ दिव्यता और भव्यता के वातावरण में संपन्न हो गया।महायज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार की संध्या वेला में दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने सुंदर रंगोली बनाकर दीपकों को सजाया। जैसे ही एक साथ हजारों दीप प्रज्वलित हुए, पूरा यज्ञ परिसर सहित वातावरण भक्तिमय हो गया। दीप महायज्ञ के दौरान मंत्रोच्चारण, भजन और साधना से श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार को महायज्ञ के समापन दिवस पर यज्ञ परिसर में बने 24 कुंडों में सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार के साधक, सदस्य एवं श्रद्धालुओं ने विश्व शांति एवं राष्ट्र कल्याण के संकल्प के साथ गायत्री मंत्रों के उच्चारण के बीच पूर्णाहुति दी। अंतिम दिन प्रात:काल से ही यज्ञ स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे संपूर्ण परिसर श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।देवमंच के माध्यम से यज्ञोपवीत, मुंडन, नामकरण, पुंसवन, अन्नप्राशन, दीक्षा, विद्या आरंभ सहित अनेक वैदिक संस्कार कराए गए, जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं एवं बच्चों ने भाग लिया। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी टोली के नेतृत्व में टोली नायक राम, आचार्य प्रमोद शास्त्री, अभय सिंह, शिवू मांडवी एवं धनश्याम कोहराम ने यज्ञ, हवन एवं संस्कार विधियों को विधिवत संपन्न कराया। महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञशाला में आवाहित देव शक्तियों को भावभीनी विदाई दी गई। इसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली पर पुष्पवर्षा की गई। गायत्री परिवार यज्ञ आयोजन समिति की ओर से सक्रिय कार्यकर्ताओं की लगन, निष्ठा और समर्पण के लिए उन्हें देवमंच से मंत्र, चादर एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। चार दिनों तक चले इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान से संपूर्ण क्षेत्र वेद मंत्रों, भक्ति गीतों और आध्यात्मिक चेतना से गुंजायमान रहा। यज्ञ को सफल बनाने में त्रिलोक नाथ झा, विवेकानंद ठाकुर ,गीता देवी, नीतीश रंजन, राजीव रंजन, जिला संयोजक सौरभ कुमार,सहायक ट्रस्टी मिक़्क़ी साह, प्रखंड संयोजक नवीन कुमार मल्लाह, सह संयोजक कुष्पत राय, गौरीशंकर त्रिमूर्ति, मदन कुमार सिन्हा, मनोज सिन्हा, संतोष कुमार, गणेश केदार नाथ, महेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, आशुतोष, विवेक कुमार, अजय कुमार, दीपक झा, नागेंद्र गिरी, गिरिधर, सत्यनारायण, मुकेश, विनोद, सहदेव, कन्हैया, बिट्टू, सुनील सहित गायत्री परिवार के सभी सक्रिय कार्यकर्ता, भाई-बहन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।