
20 साल बाद फिर बने विधायक, कार्यकर्ताओं में खुशी
संक्षेप: 20 साल बाद फिर बने विधायक, कार्यकर्ताओं में खुशी 20 साल बाद फिर बने विधायक, कार्यकर्ताओं में खुशी 20 साल बाद फिर बने विधायक, कार्यकर्ताओं में खुशी
ठाकुरगंज। निज संवाददाता करीब 20 वर्षों के लंबे राजनीतिक संघर्ष के बाद गोपाल कुमार अग्रवाल ने ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर फिर से शानदार जीत हासिल की है। जदयू प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एआईएमआईएम प्रत्याशी गुलाम हसनैन को 8,822 वोट से मात दी है। जदयू प्रत्याशी, गोपाल अग्रवाल को कुल 85,243 वोट प्राप्त हुआ जबकि गुलाम हसनैन, एआईएमआईएम प्रत्याशी को कुल 76,421 वोट मिल पाया। वहीं ठाकुरगंज के राजद प्रत्याशी को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। गोपाल अग्रवाल वर्ष 2005 में समाजवादी पार्टी से विधायक बने थे, लेकिन 2010 और 2015 के विधानसभा चुनावों में उन्हें जदयू प्रत्याशी नौशाद आलम के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, वर्ष 2020 में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लगभग 57 हजार मत प्राप्त कर राजनीतिक विश्लेषकों को अपनी प्रभावशाली स्थिति का एहसास कराया था। इसी शक्ति को देखते हुए जदयू ने उन्हें अपने पाले में शामिल किया और इस बार जदयू पार्टी ने उन्हें ठाकुरगंज विधानसभा से टिकट दिया था। गोपाल अग्रवाल जीत कर सीएम नीतीश कुमार के भरोसे पर खड़ा उतरे। गोपाल अग्रवाल के जीत के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने चौक-चौराहों पर पटाखे फोड़कर, गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




