Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsFree Veterinary Camp Organized by SSB in Tulsia Dighalbanka
नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

संक्षेप:

दिघलबैंक में एसएसबी 12वीं वाहिनी द्वारा नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सीमावर्ती पशुपालकों के लिए था, जिसमें 330 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालकों को पशु पोषण, टीकाकरण और स्वच्छता संबंधी जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और एसएसबी का आभार व्यक्त किया।

Jan 09, 2026 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी किशनगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दिघलबैंक प्रखंड के वाइब्रेंट विलेज तुलसिया में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एसएसबी के एफ कंपनी दिघलबैंक के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं नि:शुल्क पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में दिघलबैंक प्रखंड के पशु चिकित्सक के.डी. , संजीव कुमार एवं उनकी टीम द्वारा गाय, भैंस, बकरा-बकरी सहित कुल 330 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया, जिससे 82 पशुपालकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान पशुओं की जांच, आवश्यक उपचार एवं नि:शुल्क दवाइयों के वितरण के साथ-साथ पशुपालकों को पशु पोषण, रोगों से बचाव, टीकाकरण तथा स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में एसएसबी 12 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर राज कुमार,साहिल मनमार सहित अन्य जवान एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों ने एसएसबी द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया।