Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsFree Heart Surgery for Children in Kishanganj under Chief Minister s Child Heart Scheme
जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चे को इलाज के लिए भेजा गया पटना

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चे को इलाज के लिए भेजा गया पटना

संक्षेप:

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चे को इलाज के लिए भेजा गया पटना जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चे को इलाज के लिए भेजा गया पटना

Oct 09, 2024 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज। एक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित जिले के बहादुरगंज प्रखंड की 5 वर्षीय बच्ची आफरीन एवं कोचाधामन के 4 वर्षीय बच्चा मेहर राज को सफल इलाज के लिए पटना भेजा गया है जहा जांच के बाद सफल ऑपरेशन किया जाएगा । सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना बच्चों को सुविधाजनक तरीके से समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में हृदय में छेद के साथ जन्में 60 से अधिक बच्चों की मुफ्त सफल सर्जरी हो चुकी है। बताया कि आरबीएसके में शामिल मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जिले में हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का समुचित इलाज हो रहा व पीड़ित बच्चे स्वस्थ्य भी हो रहें हैं। जो आरबीएसके टीम की सकारात्मक पहल का परिणाम है। इसके लिए जिले में पीएचसी से लेकर जिला स्तर के अस्पतालों में तैनात आरबीएसके टीम क्षेत्र भ्रमण कर ऐसे बच्चों को ना सिर्फ चिह्नित कर रही बल्कि, उसका नि:शुल्क समुचित इलाज भी सुनिश्चित करवा रही है। ताकि पीड़ित बच्चे को सुविधाजनक तरीके से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिससे लोगों में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति विश्वास बढ़े व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिल सके। वहीं, इस दौरान सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही और लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। जिससे अधिकाधिक लोग सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का सुविधाजनक तरीके से लाभ ले सकें और अनावश्यक परेशानियों से दूर रहें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुफ्त में होगा दोनो का समुचित जांच एवं उपचार

डीपीएम डॉ. मुनाजिम ने बताया कि दोनों बच्चों का इलाज सात निश्चय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अंतर्गत बिल्कुल मुफ्त होगा है । इसमें मरीज बच्चा और उसके एक अभिभावक को सरकार अपने खर्चे पर उचित इलाज करवाई जाएगी । उनके मुताबिक दोनो बच्चों को जन्म से ही दिल में छेद था, जिससे उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा था। पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चों को बार-बार बुखार तथा जल्द ही थकान होने लगती थी। इसके सफल इलाज के लिए पटना भेजा गया है। इलाज के बाद इनका फॉलोअप भी किया जाएगा।