फ्लैग मार्च में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

किशनगंज में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी शामिल हुए। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और भ्रामक खबरों से बचने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

किशनगंज। बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर बुधवार की शाम जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैगमार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का आयोजन

फ्लैग मार्च डीएम विशाल राज,एसपी संतोष कुमार,एसडीएम अनिकेत कुमार,एसडीपीओ वन खुसरू सिराज सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया। शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च सदर थाना से निकाला गया। डीएम व एसपी ने लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की साथ ही भ्रामक खबरों से बचने व शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाए जाने की अपील की फ्लैगमार्च के जरिए शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया गया। जो बस स्टैंड, अस्पताल रोड, गांधी चौक , फल पट्टी, लोहारपट्टी आदि स्थानों से होकर गुजरा। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अन्य ऐसी किसी तरह की खबरों से बचने की अपील की गई। डीएम विशाल राज ने बताया कि सुरक्षा को लेकर चिन्हित स्थलों में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाए जाने की अपील की गई है। फ्लैग मार्च में किशनगंज के प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद,सर्किल इंस्पेक्टर राजा,यातायात थानाध्यक्ष सुनील कुमार,अवर निरीक्षक पूजा प्रिया व अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

बकरीद पर्व को मनाने के लिए कब फ्लैग मार्च निकाला गया?
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए बुधवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।