आगजनी में आवासीय घर एवं सामान जलने से भारी नुकसान

Mar 15, 2026 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

आगजनी में आवासीय घर एवं सामान जलने से भारी नुकसान आगजनी में आवासीय घर एवं सामान जलने से भारी नुकसान

आगजनी में आवासीय घर एवं सामान जलने से भारी नुकसान

बहादुरगंज। निज संवाददाता शुक्रवार की देर रात नेहरू कॉलेज शफाकत नगर टोला निवासी सह पूर्व नगर पंचायत के सेवानिवृत्त कर्मी मो. नईम उद्दीन के दो आवासीय कमरा एवं मवेशी घर में आग लगने से घर में रखा नगद सहित घरेलू सामान एवं एक दर्जन छोटा -बड़ा मवेशी के जलने से लाखों के नुकसान की आशंका व्यक्त की गई है। गृह स्वामी के पुत्र नौमान के अनुसार शुक्रवार की देर रात जब घर के लोग सो रहे थे मवेशी घर सहित आवासीय दो कमरे में आग लगने के बाद घर के सदस्य किसी तरह जान बचाकर निकल भागने में सफल रहे। वहीं आग की भीषण लपटें दो आवासीय घर एवं मवेशी घर को जलाकर पूरी तरह राख कर दिया।

अग्निकांड से जुड़ी घटना में घर पर रखा नगद सहित घरेलू सामान एवं एक दर्जन छोटे -बड़े मवेशी जलने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर बहादुरगंज एवं कोचाधामन से बीती देर रात फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचकर आग बुझाने में भारी मशक्कत किया। आग लगने का कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं शनिवार को नगर पंचायत बहादुरगंज के राजस्व कर्मचारी मो. तारीक अग्नि कांड स्थल पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का ब्यौरा लिया। आग से जलकर मृत एक दर्जन छोटा -बड़ा मवेशी का पशु चिकित्सक के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाने से जुड़ी कार्रवाई को भी अंजाम दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।