फर्जी बिल भुगतान मामले में दर्ज होगा केस
फर्जी बिल भुगतान मामले में एफआईआर के लिए सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने दिया आवेदन फर्जी बिल भुगतान मामले में एफआईआर के लिए सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने दिया आवेदन

किशनगंज। किशनगंज सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की तैनाती और भुगतान से जुड़े मामले में वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद आउटसोर्सिंग एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। सदर अस्पताल में कार्यरत निजी सुरक्षा एजेंसी पर फर्जी बिल जमा कर विभाग को गुमराह करने व अधिक भुगतान लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में सिविल सर्जन ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन ने एम/एस समानता सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, पटना के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए सदर थाना में आवेदन दिया है।
यह कार्रवाई असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएस) के आदेश के आलोक में की जा रही है।वर्जन: सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने कहा कि जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। विभागीय स्तर पर राशि वसूली का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका था, लेकिन एजेंसी द्वारा राशि जमा नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. राजकुमार चौधरी, सिविल सर्जन
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


