सड़क दुघर्टना में बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

बहादुरगंज -किशनगंज पथ पर नटुआपारा के पास अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर बहादुरगंज -किशनगंज पथ पर नटुआपारा के पास अज्ञात पिकअप

सड़क दुघर्टना में बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

बहादुरगंज, निज संवाददाता बहादुरगंज -किशनगंज पथ पर नटुआपारा के निकट शनिवार की देर रात अज्ञात पिकअप वाहन द्वारा बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया गया। घटना के बाद पिकअप लेकर चालक भागने में सफल रहा। इधर, दुर्घटना में गंभीर तौर पर घायल दोनों बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज भेजा गया। जहां बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे सवार युवक की पैर की हड्डी टूट गयी। जिसका इलाज चल रहा है। मृत बाइक चालक की पहचान मो फैज, पिता मो मुखतार निवासी आमबाड़ी सिंघिया, थाना बहादुरगंज के तौर पर हुई है।

बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत बाइक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम से जुड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।