राजस्व कर्मचारी को समारोहपूर्वक दी गई विदाई
बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के कोचाधामन पंचायत स्थित मनरेगा भवन कार्यालय में शनिवार

बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के कोचाधामन पंचायत स्थित मनरेगा भवन कार्यालय में शनिवार को राजस्व कर्मचारी सुमेश कुमार राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि सरफराज आलम ने की। विदाई समारोह में अंचल अधिकारी प्रभाष कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे राजस्व कर्मचारी सुमेश कुमार राय को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि सुमेश कुमार राय ने अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व विभाग की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और आम जनता के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दी।
इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सरफराज राही,राजस्व अधिकारी कपिल सोनी सहित प्रखंड और पंचायत के दर्जनों कर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



